फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Online apply for scholarship till 30 november 2015.

छात्रों को राहत, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई

Fri, 06 Nov 2015 11:17 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
Online apply for scholarship till 30 november 2015.

हिमाचल में छात्रवृत्ति आवेदन करने से वंचित रह गए छात्रों के बड़ी खबर है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न राज्य तथा केंद्रीय प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं में दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पात्र छात्र अब 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए हिमाचल के ऐसे छात्र पात्र हैं जो राज्य या राज्य के बाहर किसी सरकारी, सरकारी अनुदान प्राप्त, संबद्ध विश्वविद्यालय, विद्यालय, व्यावसायिक या तकनीकी शिक्षा संस्थान, अन्य निजी संस्थान में कक्षा 9वीं या इससे आगे अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने तारीख बढ़ाने की पुष्टि की है। शिक्षा विभाग ने बताया है कि पात्र छात्र hpepass.cgg.gov.in वेबसाइट के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। राज्य या राज्य के बाहर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति के लिए पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

राज्य और बाहर पढ़ रहे छात्र स्कॉलरशिप के लिए पात्र

Online apply for scholarship till 30 november 2015.

यह तिथि 10 सितंबर को समाप्त हो चुकी है। इसी तरह विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र की मुद्रित प्रति सभी वांछित दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान को जमा करने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर रखी गई है। संस्थान की ओर से आवेदन पत्रों की ऑनलाइन जांच, सत्यापन अब पांच दिसंबर तक पूरी करनी होगी।

सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों की ओर से सत्यापित उम्मीदवारों की सूची तथा आवेदन पत्रों की विधिवत हस्ताक्षरित मुद्रित प्रतियां संबंधित शिक्षा उपनिदेशक को आठ दिसंबर तक जमा करनी होंगी जबकि सरकारी महाविद्यालय को उक्त प्रतियां 15 दिसंबर तक शिक्षा निदेशालय को जमा करनी होगी।

आवेदन पत्रों की हस्ताक्षरित मुद्रित प्रतियां 18 तक करनी होगी जमा

Online apply for scholarship till 30 november 2015.

राज्य या राज्य के बाहर के निजी कॉलेज, विवि या तकनीकी शिक्षा संस्थान, अन्य मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों की ओर से सत्यापित उम्मीदवार सूची तथा आवेदन पत्रों की हस्ताक्षरित मुद्रित प्रतियां 18 दिसंबर तक निदेशालय को जमा करनी होंगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत संस्थानों को प्रतियां निदेशालय को जमा करवाने की जरूरत नहीं है।

उन्हें केवल अपने दस्तावेज वेबसाइट पर डालने होंगे। शिक्षा उपनिदेशक द्वारा आनलाइन जांच, सत्यापन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है जबकि शिक्षा उपनिदेशक 20 दिसंबर तक सत्यापित उम्मीदवार सूची तथा हस्ताक्षरित मुद्रित प्रतियां निदेशालय को जमा करेंगे।

विज्ञापन

इन योजनाओं के लिए करें आवेदन

Online apply for scholarship till 30 november 2015.

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की योग्यता, निष्पादन में सुधार लाने के लिए प्रोत्साहित करने की दृष्टि से वर्ष 2015-16 में डा. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज आरआईएमसी छात्रवृत्ति योजना, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा छात्रवृत्ति योजना

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए खडक वासला पूना छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पूर्व मैट्रिक तथा मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं की योग्यता बढ़ाने की योजना तथा इस तरह की अन्य केंद्रीय तथा राज्य प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन को तिथि बढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed