{"_id":"edbb4465d2ce26020a2affc0643d022f","slug":"online-apply-for-private-form-in-sri-dev-suman-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि में ऑनलाइन भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
श्रीदेव सुमन विवि में ऑनलाइन भरे जाएंगे प्राइवेट परीक्षा फॉर्म
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Jan 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म इस बार ऑनलाइन भरे जाएंगे। गत वर्ष तक प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑफलाइन भरे जाते थे।
विज्ञापन
विवि न केवल आवेदन बल्कि शुल्क भी ऑनलाइन जमा कराने का विकल्प छात्रों को देगा। परीक्षा फॉर्म का इंतजार कर रहे एक लाख से अधिक युवाओं के लिए यह राहत की बात है कि इस बार भी प्राइवेट परीक्षा का आयोजन श्रीदेव सुमन विवि ही कराएगा।
गत वर्ष प्राइवेट परीक्षा को लेकर तब संकट पैदा हो गया था जब मुक्त विवि ने प्राइवेट परीक्षाओं की जिम्मेदारी लेने का प्रस्ताव रखा था। यह प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पाया, लेकिन इसकी वजह से इस साल प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया लटकी हुई थी। कुमाऊं विवि ने हाल ही में प्रथम वर्ष के प्राइवेट परीक्षा फॉर्म निकाल दिए, लेकिन श्रीदेव सुमन विवि इसकी शुरुआत नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि शासन से वार्ता होने के बाद अब विवि फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्राइवेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करा देगा। पहली बार प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। किसी भी कॉलेज में ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म नहीं मिलेगा। श्रीदेव सुमन विवि से गत वर्ष करीब सवा लाख युवाओं ने प्राइवेट परीक्षा दी थी। विवि हर साल बीए, बीकॉम, एमए व एमकॉम की प्राइवेट परीक्षाएं कराता है।
विज्ञापन
यह होगा ऑनलाइन फॉर्म का फायदा
गत वर्ष तक प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरना किसी मुसीबत से कम नहीं था। डाकघर से परीक्षा फॉर्म खरीदने के लिए लंबी लाइनें लगती थी। इसके बाद परीक्षा फॉर्म भरकर जमा कराना और भी मुश्किल था। कई परीक्षा केंद्रों पर अचानक सीटें फुल होने के बाद छात्र को कई-कई किलोमीटर दूर तक दौड़ना पड़ता था। ऑनलाइन होने से छात्र घर बैठकर ही अपना परीक्षा फॉर्म जमा करा सकेगा और शुल्क के लिए भी बैंक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
बैक परीक्षाएं संपन्न, इसी महीने रिजल्ट
श्रीदेव सुमन विवि की बैक परीक्षाएं संपन्न हो गई। विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि वह इसी महीने के अंतिम सप्ताह में या फरवरी के प्रथम सप्ताह में इन परीक्षाओं का परिणाम जारी कर देंगे। उन्होंने बताया कि विवि का मकसद छात्रों को जल्द परीक्षा और जल्द परिणाम देना है।