{"_id":"40730f1f06c6120adee4514b5d9d5e08","slug":"online-apply-for-government-college-from-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन आज से ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी कॉलेजों में शनिवार से 2015 सत्र के लिए दाखिले शुरू हो जाएंगे। फर्स्ट ईयर में करीब 18 हजार स्टूडेंट्स को विभिन्न संकायों में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
पहली बार चंडीगढ़ हायर एजुकेशन ने सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया है। 25 जून तक स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 29 जून तक आवेदन की हार्डकापी और अन्य प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह 9 बजे से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन के लिंक डायरेक्टर हायर एजुकेशन की वेबसाइट dhechd.org और शहर के गवर्नमेंट कालेजों की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन कर हार्ड कॉपी संबंधित कॉलेज में जमा करनी होगी। दाखिले और सीटों से संबंधित पूरी जानकारी सभी सरकारी कॉलेजों के कॉमन प्रोस्पेक्टस और संबंधित कॉलेज की वेबसाइट पर मिलेगी।
विज्ञापन
किसी भी कॉलेज में आवेदन के लिए फीस नहीं होगी। दाखिला मिलने पर ही स्टूडेंट से 200 रुपये एडमिशन शुल्क लिया जाएगा। शनिवार से सरकारी कालेजों में बीए, बीएससी, बीबीए और बीसीए फर्स्ट ईयर के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बीकॉम में दाखिला पीयू द्वारा सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग से होगा।
एनसीसी और एनएसएस सर्टिफिकेट के लिए वेटेज
पहली बार कॉलेज स्तर पर मेरिट में एनसीसी और एनएसएस सर्टिफिकेट धारकों को वेटेज दी जाएगी। स्टूडेंट्स को एनसीसी के 2 और एनएसएस का अधिकतम एक फीसदी वेटेज दिया जाएगा। आवेदन फॉर्म के साथ ग्रेडिंग सर्टिफिकेट लगाना होगा।
कंप्यूटर तैयार करेगा मेरिट लिस्ट
सरकारी कॉलेज में दाखिले की मेरिट लिस्ट कंप्यूटर ही तैयार करेगा। अब मेरिट के लिए किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। पहली बार सरकारी कॉलेजों में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की भी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन होगी। जबकि बीए और एमए के लिए कॉलेज अपने स्तर पर दाखिला करेंगे।
बीबीए और बीसीए कोर्स में भी पहले से सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग होती है। स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। लेकिन मार्क्स शीट और अन्य डॉक्यूमेंट की कंप्यूटर से ही स्कैनिंग कराई जाएगी।
सभी कॉलेजों में बनेंगे हेल्प डेस्क
कॉलेज में आवेदन के वक्त आने वाली दिक्कतें दूर करने के लिए सभी सरकारी कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। सुबह 8.30 बजे से एक बजे तक रोजाना एक हेल्प डेस्क पर तीन टीचर ड्यूटी पर रहेंगे। कोर्स चुनने की काउंसिलिंग से लेकर ऑनलाइन आवेदन तक हेल्प डेस्क टीचर्स स्टूडेंट्स की मदद करेंगे।