{"_id":"fd9f2bfdbcefb3d6e9a86fc45790fe55","slug":"online-applications-for-jee-main-exam-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन में ऑनलाइन आवेदन 7 से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई मेन में ऑनलाइन आवेदन 7 से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Nov 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा, उत्तराखंड, नागालैंड व मध्यप्रदेश में रहने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब वह भी जेईई मेन के स्कोर के आधार पर अपने राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
अब तक इन राज्यों के छात्रों को इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलता था। अब गुजरात, महाराष्ट्र व उड़ीसा के साथ ही यह राज्य भी जेईई मेन की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हो गए हैं। इसके लिए 7 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
अब इन राज्यों में भी जेईई मेन के स्कोर को मान्यता मिलेगी। छात्र फिलहाल इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश राज्य स्तर की परीक्षा के आधार पर ले रहे थे। सीबीएसई की ओर से इंजीनियरिंग करने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी गई है कि इन राज्यों के संस्थानों में दाखिले के लिए जेईई मेन की परीक्षा में बैठें।
विज्ञापन
देश भर में जेईई मेन 2015 की ऑफलाइन परीक्षा के तहत पेपर-1 (बीई व बीटेक) व पेपर-2 (बीआर्क व बी प्लानिंग) का आयोजन 4 अप्रैल को होगा। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा 10 व 11 अप्रैल को होगी। जेईई मेन केलिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सात नवंबर से शुरू होने जा रही है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। जेईई मेन में ऑवेदन के लिए उम्मीदवार जेईई मेन की वेबसाइट www.jeemain.nic.in से इंफॉर्मेशन बुलेटिन डाउनलोड कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 से सीबीएसई जेईई मेन का आयोजन कर रहा है। जेईई मेन परीक्षा के जरिये बीई-बीटेक (एआईईईई पेपर-1), व बीआर्क व बी प्लानिंग (एआईईईई पेपर-2) में दाखिला मिलता है।
जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में से (सभी वर्गों से) उच्चतम अंक पाने वाले डेढ़ लाख छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलती है। जहां जेईई एडवांस की तिथियों की घोषणा आईआईटी की ओर से की जा चुकी है। जेईई एडवांस के तहत पेपर-1 व पेपर-2 का आयोजन 24 मई 2015 को होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से शुरू होकर 7 मई तक चलेगी।