एमटेक, एमआर्क के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में एमटेक, एमआर्क
गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई।
दाखिले
के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 28 अगस्त से होगी।
जीबीटीयू के रजिस्ट्रार
यूएस तोमर ने बताया कि www.uptu.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की फोटो कॉपी,
निर्धारित शुल्क और सभी जरूरी दस्तावेज की प्रमाणित फोटो कॉपी के साथ
रजिस्ट्रार, जीबीटीयू, आईटीई कैंपस, सीतापुर रोड लखनऊ-226021 पर भेजना
होगा। आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के रूप में भेजना होगा।
सामान्य और ओबीसी
वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये और एससी/एसटी व महिला
अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क
जमा करने की अंतिम तारीख 16 अगस्त है।