फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online application in DU for MBA

एमबीए में आवेदन करना चाहते हैं तो ये खबर है आपके बेहद काम की

Sun, 18 Oct 2015 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 18 Oct 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
online application in DU for MBA

दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2016-18 के एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) व एमबीए (ह्यूमन रिर्सोस डेवलपमेंट) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


डीयू से एमबीए करने के लिए आवेदनकर्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। एमबीए के इन कोर्सेज में दाखिला कैट केस्कोर के आधार पर होगा।
विज्ञापन


डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए छात्र के पास 50 फीसदी अंकों के साथ बैचलर डिग्री होना आवश्यक है। आरक्षित कोटे के छात्रों के लिए पात्रता मापदंड विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीए (आईबी) और एमबीए (एचआरडी) में दाखिले के लिए छात्रों को कैट पर्सेंटाइल, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और साक्षात्कार में मिले अंकों को जोड़कर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यदि कोई छात्र कैट की परीक्षा दे चुका है, तो उसे कैट के स्कोर को जमा कराना होगा।


वहीं जो छात्र इस साल कैट की परीक्षा देंगे, उन्हें अलग से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को फीस के रूप में 2000 रुपये और एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग (अक्षम छात्र) को 1000 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed