{"_id":"02edf0144e040b77bbb60177013deefe","slug":"online-application-for-scholarship-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉलरशिप के लिए यहां करें ऑनलाइन अप्लाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कॉलरशिप के लिए यहां करें ऑनलाइन अप्लाई
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Aug 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में पहली बार कक्षा 9 व10 के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए शैक्षिक सत्र 2014-15 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
आवेदन 30 सितंबर तक किए जा सकते हैं। समाज कल्याण निदेशक सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि छात्र आवेदन की तकनीकी जानकारी वेबसाइट http://scholarship.up.nic.in पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट खोलते ही होम पेज पर ‘स्टूडेंट एक्शन’ में पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए आवेदन के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। छात्र को सर्वप्रथम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
छात्र इस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर नजदीक के जन सुविधा केंद्र, इंटरनेट कैफे या फिर अपने कंप्यूटर से आवेदन कर सकते हैं।
जन सुविधा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आठ रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।