{"_id":"1e4003f5c34a5ca79f8700102bc85fe4","slug":"online-application-for-migration-and-degree-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइग्रेशन और डिग्री के लिए अब ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
माइग्रेशन और डिग्री के लिए अब ऑनलाइन आवेदन
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Feb 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में नैक टीम के निरीक्षण से पहले-पहले स्टूडेंट्स डिग्री और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में अभी तक डिग्री और माइग्रेशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय आकर आवेदन करना पड़ता है। इस संबंध में सोमवार को बैंक अधिकारियों के साथ लविवि की मीटिंग है।
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होेने के बाद देश के किसी कोने से बैठकर स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर माइग्रेशन और डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
नैक मूल्यांकन के समय विश्वविद्यालय की ऑनलाइन स्थिति के आधार पर भी नंबर मिलते हैं। इस समय विश्वविद्यालय में डिग्री और माइग्रेशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की वेबसाइट के न्यू वर्जन में ये व्यवस्था की जा रही है, जिससे ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट का काम देखने वाले शिक्षकों की बैठक होनी है।
बैठक में एसबीआई से ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क जमा करने के लिए गेटवे देने के बारे में बात की जाएगी। मंजूरी मिलते ही विश्वविद्यालय में डिग्री और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे।
लविव की वेबसाइट पर अब सभी विभागों के सिलेबस, टाइम टेबल के साथ ही शोध संबंधी कार्यों को भी अपलोड किया जाएगा।
लविवि कुलपति प्रो. एसबी निमसे के निर्देश पर सभी विभागाध्यक्षों को उनके यहां की सारी डिटेल विश्वविद्यालय की वेबसाइट के इंचार्ज प्रो. राजीव पांडेय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
सारी डिटेल 19 फरवरी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी।