{"_id":"b303a08027c8837535b702a0fff8cff8","slug":"online-application-for-cbse-aipmt-2015-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS और डेंटल सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MBBS और डेंटल सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) द्वारा 2015 सत्र में देश भर के मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस और डेंटल सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार से सीबीएसई-एआईपीएमटी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ ने सीबीएसई एआईपीएमटी में शामिल होने का फैसला लिया है। इन राज्यों में स्थित मेडिकल कालेजों में सीबीएसई-एआईपीएमटी टेस्ट मेरिट आधार पर दाखिला दिया जाएगा। लेकिन, इस बार पंजाब इस सीबीएसई एआईपीएमटी लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, पंजाब इस साल प्री मेडिकल टेस्ट के लिए अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करेगा। 2014 एआईपीएमटी में पंजाब के विद्यार्थियों का रिजल्ट काफी खराब रहा, जिससे पंजाब के मेडिकल कालेजों में काफी सीटें खाली रह गई थीं।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने अगस्त 2014 में मेडिकल कालेजों की खाली सीटें भरने के लिए अपने स्तर पर एंट्रेंस टेस्ट लेना पड़ा था। सीबीएसई द्वारा लिए जाने वाले टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग होती है, लेकिन पंजाब सरकार के टेस्ट में यह व्यवस्ता नहीं है। पंजाब के प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की करीब 1000 सीटों पर हर साल दाखिला दिया जाता है।
दाखिले के नए नियम तैयार नहीं
सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सितंबर में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक फैसले में चंडीगढ़ प्रशासन के मेडिकल सीटों पर दाखिले के लिए नए नियम बनाने का आदेश दिए थे। लेकिन, प्रशासन अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं ले सका है।
चंडीगढ़ निवासी और मोहाली से 12वीं क्लास करने वाली छात्रा आकांक्षा मेहरा ने मेडिकल सीट पर दाखिला नहीं दिए जाने पर कोर्ट में केस किया था। मामले में छात्रा को कोर्ट ने दाखिला देने के निर्देश दिए थे।
विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी
- 1 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
- 31 दिसंबर आवेदन फार्म की अंतिम तिथि
- 31 जनवरी तक 1200 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
- 3 मई को एआईपीएमटी परीक्षा होगी।
-परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है।