{"_id":"17dbb528c88921dd46e05c8013406c01","slug":"online-application-for-aipmt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIPMT: ऑनलाइन आवेदन शुरू, दो केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
AIPMT: ऑनलाइन आवेदन शुरू, दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 03 Dec 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को सीबीएसई ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया।
विज्ञापन
पंतनगर या हल्द्वानी में भी होगी परीक्षा
परीक्षा के लिए उत्तराखंड में इस बार दो केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी देहरादून के अलावा पंतनगर या हल्द्वानी में भी परीक्षा आयोजित होगी।
सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जिनका जन्म (सामान्य अभ्यर्थी) 1 जनवरी 1991 से 1 जनवरी 1999 के बीच हुआ हो।
विज्ञापन
एससी/एसटी/ओबीसी के अभ्यर्थियों का जन्म 1 जनवरी 1986 से 1 जनवरी 1999 के बीच हुआ हो। बोर्ड ने उत्तराखंड के युवाओं को परीक्षा में बड़ी राहत दी है।
पिछले वर्ष एआईपीएमटी के लिए केवल देहरादून को परीक्षा केंद्र बनाया गया था लेकिन इस बार प्रदेश में हल्द्वानी या पंतनगर का विकल्प भी दिया गया है।
हालांकि बोर्ड ने अभी साफ नहीं किया है कि कुमाऊं मंडल में यह परीक्षा हल्द्वानी में होगी या पंतनगर में। परीक्षा विशेषज्ञ सुगंधा नामदेव ने बताया कि कुल करीब 3200 एमबीबीएस सीटों में से ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत, एससी के लिए 15 प्रतिशत और एसटी के लिए 7.5 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती हैं।
विज्ञापन
एआईपीएमटी से जुड़ी मुख्य तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2014
फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 1 जनवरी 2015 (क्रेडिट कार्ड से), 2 जनवरी 2015 (ई चालान से)
1200 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की तिथि : 3 जनवरी से 31 जनवरी 2015
लेट फीस वाले आवेदन का शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 2 फरवरी 2015
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 1 अप्रैल 2015
परीक्षा तिथि : 3 मई 2015
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 5 जून 2015
एआईपीएमटी के लिए प्रदेश में दो केंद्र राहत की खबर है। इस बार सिलेबस में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, जिससे छात्रों को पुराने प्रश्न पत्र से भी काफी सहायता मिलेगी। प्रदेश के दो सरकारी मेडिकल कालेजों में 15 प्रतिशत सीटों के अलावा अच्छी रैंक देशभर के मेडिकल कालेजों में दाखिला दिला सकती है।
- विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज