{"_id":"1bbcb3796f9d598146ca0efc32605b02","slug":"online-application-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दाखिले के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब दाखिले के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 23 May 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सत्र में सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने संबद्ध कॉलेजों को गाइडलाइन भेज दी है। एमडीयू ने साफ किया है कि सभी कॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा जारी प्रवेश विवरणिका के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपना एडमिशन ब्रोशर तैयार करेंगे।
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया होने की वजह से उच्चतर विभाग यूनिवर्सिटी द्वारा जारी गाइडलाइन को अपनी वेबसाइट पर डालेगा। ताकि छात्र उसे भर कर फॉर्म भर सकें।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने अभी तक ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तारीख तय नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक एक जून से यह ऑनलाइन शुरू हो जाएगी।
ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने की वजह से छात्रों को कॉलेज में आकर लाइन में लगकर प्रोस्पेक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं होगी। छात्र घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
-उच्चतर शिक्षा विभाग की वेब पोर्टल www.higherhryedu.com पर जाएं।
-मेन्यू बार में कॉलेज के लिंक पर क्लिक करें।
-कॉलेज के लिंक पर क्लिक करने के बाद जिस जिले के कॉलेज में आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
-जिला के नाम पर क्लिक करने के बाद वहां के राजकीय कॉलेजों के नाम सामने आ जाएंगे।
-जिस कॉलेज में आवेदन करना है, वहां क्लिक करें।
-कॉलेज के लिंक पर जाते ही स्क्रीन पर ऊपर दाई तरफ ऑनलाइन एडमिशन दिखाई देगा।
-इसे क्लिक करते ही आपके सामने गाइडलाइंस फिर एडमिशन का पेज खुलेगा।
-इसे पढ़कर कंटीन्यू पर क्लिक करें।
-अब आपके सामने कॉलेज का फॉर्म आ जाएगा।
-फॉर्म सही तरह से भरने के बाद नीचे सबमिट का बटन है। इस पर क्लिक करेंगे तो दो ऑप्शन एडिट और सबमिट आएगा।
-अगर फॉर्म गलत भरा गया है तो एडिट पर क्लिक कर सुधारा जा सकता है।
-इन्हें ठीक करने के बाद अब सबिमट पर क्लिक करें।
-इसे क्लिक करते ही कुछ पलों में आवेदक का नाम, फॉर्म नंबर और एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। ऑनलाइन चालान जेनरेट होगा।
-ऑनलाइन पैसा जमा कराने के बाद दोबारा वेबसाइट पर लॉगइन कर ट्रांजेक्शन डिटेल भरना होगा। इसके बाद फॉर्म पूरा हो जाएगा।
-कंप्यूटर जेनरेटेड फॉर्म प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें