{"_id":"1b87f2d4271dd95a13ddca904d33e4d7","slug":"online-admit-card-service-in-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटक गई पीयू की ऑनलाइन एडमिट कार्ड सर्विस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अटक गई पीयू की ऑनलाइन एडमिट कार्ड सर्विस
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Mar 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू ने पहली बार अंडर ग्रेजुएट स्तर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड सेवा शुरू की है। 25 मार्च तक जिन विद्यार्थियों को ई-एडमिट कार्ड नहीं मिले उन्हें पीयू में स्पेशल कैंप लगाकर एडमिट कार्ड दिए गए।
पीयू की सिंगल विंडो में एडमिट कार्ड संबंधी किसी भी दिक्कत को दूर करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार शाम तक 300 से 400 विद्यार्थी रोल नंबर की जानकारी लेने के लिए पीयू पहुंचे।
वीरवार को भी विद्यार्थी डुप्लीकेट रोल नबंर ले सकते हैं। कुछ विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं होने की शिकायत थी। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के प्रिंट को अटेस्ट को लेकर भी काफी विद्यार्थी जानकारी लेने के लिए पहुंचे। दड़वा से पहुंचे बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी पीयू में आकर मिली है।
विज्ञापन
मोहाली से आए बीए प्रथम वर्ष के गुरजीत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन रोल नंबर का प्रिंट नहीं निकल रहा। छात्रा आकृति वर्मा ने कहा कि वह एडमिट कार्ड के प्रिंट को अटेस्ट कराने के लिए आई हैं। डीएवी कालेज से आईं बिपाशा ने बताया कि उनके प्यूपीन नंबर में नाम गलत छपा है, जिसे ठीक कराने वह पीयू आई हैं।
वहीं, पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो.परविंदर सिंह ने बताया कि शाम 5 बजे तक उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिलने के बारे में करीब 30-35 केस बताए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एडमिट कार्ड के प्रिंट को किसी भी गजटेड अधिकारी से सत्यापित कराया जा सकता है।