फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online admissions in bbau

बीबीएयू में अगले सत्र से ऑनलाइन दाखिले

Tue, 01 Oct 2013 08:05 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 01 Oct 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
online admissions in bbau

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू)

विज्ञापन
में अलगे शैक्षिक सत्र से दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

इसमें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। बीबीएयू के कुलपति प्रो. आरसी सोबती के मुताबिक अगली बार से प्रवेश परीक्षा जून की बजाय मार्च से ही शुरू कर दी जाएगी।


बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद जी पांडेय ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाने के लिए दो कमेटियां बनाई गई हैं। इसमें एक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया गया है।

पढ़ें- BBAU: स्टूडेंट्स ने घेरा लेक्चरर को और करने लगे छेड़खानी


इस कमेटी में प्रो. डीपी सिंह, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. विपिन सक्सेना, प्रो. एसए सराफ, प्रो. कमान सिंह, डॉ. आरए खान और डॉ. कुशेन्द्र मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है।

पढ़ें- BBAU: यूथ फेस्टिवल के लिए 12 कमेटियां बनीं

इस कमेटी में डॉ. सुरेन्द्र सिंह सहित नौ सदस्य शामिल हैं। कमेटियों की जिम्मेदारी होगी कि वे इसके लिए सॉफ्टवेयर बनवाएं और ऑनलाइन प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सुझाव दें।

पढ़ें- यूनिवर्सिटी का फरमान, हेलमेट नहीं तो 'एंट्री' होगी बैन

इन कमेटियों के निर्देशन पर ही अगले शैक्षिक सत्र 2014-15 में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के अलावा इनोवेटिव व कंटमप्रेरी कोर्सेज भी शुरू किए गए हैं।

बीबीएयू प्रशासन का मकसद है कि यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया को पूरी तरह सरल व पारदर्शी बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed