बीबीएयू में अगले सत्र से ऑनलाइन दाखिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू)
इसमें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। बीबीएयू के कुलपति प्रो. आरसी सोबती के मुताबिक अगली बार से प्रवेश परीक्षा जून की बजाय मार्च से ही शुरू कर दी जाएगी।
बीबीएयू
के प्रवक्ता डॉ. गोविंद जी पांडेय ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन
बनाने के लिए दो कमेटियां बनाई गई हैं। इसमें एक एडवाइजरी कमेटी का गठन
किया गया है।
पढ़ें- BBAU: स्टूडेंट्स ने घेरा लेक्चरर को और करने लगे छेड़खानी
इस कमेटी में प्रो. डीपी सिंह, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. विपिन
सक्सेना, प्रो. एसए सराफ, प्रो. कमान सिंह, डॉ. आरए खान और डॉ. कुशेन्द्र
मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है।
पढ़ें-
BBAU: यूथ फेस्टिवल के लिए 12 कमेटियां बनीं
इस
कमेटी में डॉ. सुरेन्द्र सिंह सहित नौ सदस्य शामिल हैं। कमेटियों की
जिम्मेदारी होगी कि वे इसके लिए सॉफ्टवेयर बनवाएं और ऑनलाइन प्रक्रिया को
बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सुझाव दें।
पढ़ें-
यूनिवर्सिटी का फरमान, हेलमेट नहीं तो 'एंट्री' होगी बैन
इन कमेटियों के निर्देशन पर
ही अगले शैक्षिक सत्र 2014-15 में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू की
जाएगी। इस यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट
कोर्सों के अलावा इनोवेटिव व कंटमप्रेरी कोर्सेज भी शुरू किए गए हैं।
बीबीएयू प्रशासन का मकसद है कि यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया को
पूरी तरह सरल व पारदर्शी बनाया जा सके।