फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online admission in uttarakhand open university

अब मोबाइल पर लीजिए दाखिला, सुनिए लेक्चर

Wed, 17 Sep 2014 02:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Sep 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
online admission in uttarakhand open university

अब मोबाइल पर आपको एडमिशन मिल जाएगा। पढ़ाई का पूरा मैटेरियल भी उपलब्ध कराया जाएगा। लेक्चर के लिए भी ऑनलाइन ऑडियो या वीडियो की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन


यह काम आसान किया है उत्तराखंड मुक्त विवि ने। हल्द्वानी में गत वर्ष लांचिंग के बाद मंगलवार को विवि ने दून में भी ऑनलाइन प्रोजेक्ट लांच किया। इसके जरिये छात्र मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर आदि पर ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं, साथ ही साथ पढ़ाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


एसजीआरआर कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता में मुक्त विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल, स्कूल गुरु के निदेशक अनिल भट्ट ने ऑनलाइन एजूकेशन प्रोग्राम लांच किया। उन्होंने बताया कि 20 पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन मोड में लांच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रोग्राम उनके लिए लाभकारी होगा जो कि प्रदेश से बाहर रहकर यूओयू से कोर्स करना चाहते हैं। स्कूल गुरु के साथ मिलकर विवि का मकसद भविष्य में और पाठ्यक्रमों को भी ऑनलाइन मोड में लाना है। प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप नेगी, एसजीआरआर केंद्र के निदेशक डॉ. एचवी पंत भी मौजूद रहे।

इन कोर्स में एडमिशन ऑनलाइन
बीए, बीकॉम, बीबीए, एमकॉम, एमए, एमए शिक्षा शास्त्र, एमबीए, मास्टर आफ लॉ, पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर, समाज कार्य में मास्टर डिग्री, विज्ञापन एवं जनसंपर्क में पीजी डिप्लोमा, सायबर लॉ में पीजी डिप्लोमा, डिजास्टर मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स, ब्राडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन

www.uouonline.ac.in, www.schoolguru.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed