{"_id":"8b173ef74daac3da28e7289c57f8673e","slug":"online-admission-in-punjab-university-evening-deptt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के ईवनिंग विभाग में अब ऑनलाइन एडमिशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू के ईवनिंग विभाग में अब ऑनलाइन एडमिशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 May 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ ईवनिंग स्टडीज में अब दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन ही होगा।
विज्ञापन
ईवनिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. केशव मल्होत्रा ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट
www.admissionsevening.puchd.ac.in.पर आवेदन करना होगा।
एमए अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, पंजाबी, इकोनॉमिक्स कोर्स के लिए भी ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। ये 29 जून तक किए जा सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन की बाद हार्ड कॉपी और जरूरी प्रमाण पत्र विभाग में जमा करने होंगे। ईवनिंग विभाग में कामकाजी और खुद का बिजनेस करने वालों को दाखिला मिलता है।
वहीं ईवनिंग विभाग के बीकॉम प्रथम वर्ष के कोर्स में दाखिला सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के तहत ही होगा। बीकॉम के लिए तीन जून से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।