अब केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन होंगे ऑनलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सभी 1128 केंद्रीय विद्यालयों में अब कक्षा एक में बच्चे को दाखिला दिलाने के लिए परिजन ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसके लिए बोर्ड बैठक में बीते वर्ष ही फैसला ले लिया गया था। इसी साल से यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। हालांकि जिन जगहों पर नेट कनेक्टिविटी की कमी है, वहां फिलहाल पुरानी व्यवस्था से दाखिले किये जाएंगे।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के देशभर के 1128 केंद्रीय विद्यालयों में हर साल करीब डेढ़ लाख आवेदन कक्षा एक में दाखिले के लिए आते हैं। हालांकि केविएस की दाखिला प्रक्रिया पारदर्शी है, फिर भी कई जगह विवाद की स्थिति हो जाती है। इस लिहाज से केविएस ने फैसला किया है कि वह कक्षा एक की पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहे हैं।
अब ऐसे होंगे दाखिले
इसी साल फरवरी-मार्च में शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। केविएस के एक अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि इस साल केवल यह शहरी क्षेत्रों के लिए लागू हो, लेकिन आगामी वर्ष से दूर दराज के केवि तक भी ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया लागू कर दी जाएगी। हालांकि अभी केविएस की ओर से दाखिला संबंधी गाइड लाइंस जारी होने का इंतजार है।
अभी तक अभिभावकों को अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों में आवेदन के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। उन्हें सूची जारी होने के बाद ही रिजल्ट का पता चलता है। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया होने से पारदर्शिता बढ़ जाएगी। मसलन, घर बैठे ही अभिभावक ऑनलाइन रीजन के सभी केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक की उपलब्ध सीटों की स्थिति जान पाएंगे।
घर से आवेदन होगा और यहीं से सीटों की स्थिति पता चल जाएगी। रिजल्ट के बाद घर बैठे पता चल जाएगा कि बच्चे को कौन से केवि में सीट मिली है।
यह है वेबसाइट : www.kvsangathan.nic.in