{"_id":"a60d7157e4bdb53de63b4712eca0e47d","slug":"online-admission-in-haryana-college-on-a-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन, पर एक शर्त है","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन, पर एक शर्त है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Jun 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षणिक सत्र 2015-16 से हरियाणा के सभी राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष के सभी कोर्सेज में दाखिला केवल ऑनलाइन एडमिशन प्रणाली द्वारा ही होगा। यह जानकारी शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन
खास बात यह भी है कि विद्यार्थियों को एडमिशन का फार्म तो ऑनलाइन ही भरना होगा, लेकिन उससे संबंधित सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज खुद ही संबंधित कालेज में पहुंचकर जमा कराने होंगे, नहीं तो आनलाइन भरा एडमिशन फार्म भी बेकार साबित होगा और एडमिशन नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से कहा गया है कि हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा द्वारा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा ई-सिटिजन सेवा शुरू की गई थी, जिसका उपयोग अब एडमिशन में किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच जून से आनलाइन दाखिले
उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार, आनलाइन कॉलेज दाखिलें पांच जून से आरंभ होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून होगी। अभ्यार्थी आनलाइन प्रवेश के लिए किसी भी राजकीय महाविद्यालय को निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
आनलाइन सुविधा के लिए विभाग की वेब पोर्टल www.highereduhry.ac.in और highereduhry.com उपलब्ध कराए गए हैं। सभी अभ्यार्थियों को आवेदन पत्र की कॉपी के साथ सभी दस्तावेजों की फोटो प्रतियां संबंधित महाविद्यालय में जमा करवानी होगी अन्यथा उनका आवेदन अमान्य होगा।