{"_id":"9ef2b56f007d6b0321d576dffa7fe6f6","slug":"online-admission-in-all-haryana-university-from-new-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र में सभी यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन एडमिशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नए सत्र में सभी यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन एडमिशन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 02 Jan 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया और कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए यूजीसी ने सख्त कदम उठाया है। देश भर की यूनिवर्सिटी को नए सत्र 2016-17 में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन करनी होगी।
विज्ञापन
यूजीसी चेयरमैन के अनुसार यूनिवर्सिटी में पुराने ढर्रे पर हो रहे काम को जल्द से जल्द बदलना होगा। कई यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन तो कहीं कागजों पर चल रही प्रवेश प्रक्रिया पर यूजीसी ने एकरूपता और पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के चेयरमैन वेद प्रकाश की ओर से जारी सर्कुलर में साफ है कि 2016-17 सत्र से प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन हो, साथ ही कॉलेजों को भी इसकी जानकारी दे दी जाए।
विज्ञापन
साथ ही ऑनलाइन सिस्टम से डिजीटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षण संस्थानों में कामकाज की प्रक्रिया में पारदर्शिता होगी। इसके अलावा जिन संस्थानों में ऑनलाइन सिस्टम शुरू हो चुका है वह दूसरों के लिए मॉडल बनेंगे।
एमडीयू में पहले से ही ऑनलाइन सिस्टम
एमडीयू की बात करें तो यहां पर पिछले दो-तीन वर्षों से प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके अलावा अन्य ऑफिस कार्यों को भी ऑनलाइन करने पर जोर दिया जा रहा है।
यूजीसी चेयरमैन की तरफ से जारी निर्देशों के बाद एमडीयू प्रशासन अब ऑनलाइन सिस्टम को ओर बेहतर बनाने की कवायद में जुट गया है।