इस परीक्षा में घुटने टेक गए स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की साल में दो बार होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी और जूनियर रिसर्च फेलोशिप नेट/जेआरएफ परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का ग्राफ इस बार गिरा है। जून में प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर में करवाई गई परीक्षा में सिर्फ 116 छात्र ही उत्तीर्ण हो पाए, जबकि दिसंबर 2013 में हुई परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की संख्या 137 थी।
आम तौर पर किसी भी प्रदेश और विश्वविद्यालय की गुणात्मक शिक्षा के पैमाने के रूप में देखी जाने वाली नेट/ जेआरएफ परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की संख्या का कम होना अपने आप में गंभीर मामला है। प्रदेश विश्वविद्यालय लगातार नेट और जेआरएफ की परीक्षा परिणाम को अपनी उपलब्धि बताकर पीठ थपथपाता रहा है, मगर इस बार परीक्षा पास करने वालों की घटी संख्या के लिए भी विवि को ही जिम्मेदारी लेनी होगी। आर्ट्स और कॉमर्स विषय की परीक्षा के लिए एचपीयू को परीक्षा केंद्र बनाया जाता है।
ऑनलाइन आवेदन की तिथि समाप्त
जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2013 में हुई नेट/ जेआरएफ परीक्षा को आए कुल 5,630 आवेदनों में 4200 ने परीक्षा दी। इनमें 145 छात्रों ने नेट और 16 ने जेआरएफ की परीक्षा पास की। जून 2014 में परीक्षा को 6,640 छात्रों ने आवेदन किया। इनमें 4746 ने उत्तीर्ण रहे। इनमें 111 ने नेट और सिर्फ 26 ने जेआरएफ की परीक्षा पास की।
कुल मिलाकर 137 ने परीक्षा पास की है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला ने कहा कि परीक्षा पास करने वालों की संख्या में कमी आई है, मगर इसके लिए कई कारण होते हैं। दिसंबर में फ्रेश पीजी डिग्री पूरी करने वाले छात्रों की संख्या अधिक होती है। इसलिए परिणाम अच्छा रहता है। यह भी एक वजह होती है।
नेट और जेआरएफ की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। डीएस प्रो. टीसी भल्ला ने बताया कि 25 नवंबर तक छात्र हर हाल में हार्ड कापी जमा करवाएं। यह 18 नवंबर तक ही डाउनलोड होगी।