{"_id":"52d1e67555dd09695427ecbfdee5595c","slug":"ongoing-courses-trend-low-in-dav-and-dbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी और डीबीएस में चल रहे कोर्सों में छात्रों का रुझान कम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी और डीबीएस में चल रहे कोर्सों में छात्रों का रुझान कम
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी और डीबीएस कालेज में सेल्फ फाइनेंस मोड पर इवनिंग क्लास शुरू करने का शासनादेश तो जारी कर दिया गया है, लेकिन इस कवायद का हाल इन कालेजों में पहले से चल रहे सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की तरह हो जाने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
दोनों कालेजों में पांच-पांच सेल्फ फाइनेंस कोर्स चल रहे हैं, लेकिन इन पर छात्रों का रुझान कम ही है। गत वर्ष इन सभी में कई सीटें खाली रह गई थीं।
सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित
डीएवी कालेज में एमए एजूकेशन, एमए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी आईटी, पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन और पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड होटल के पांच कोर्स चल रहे हैं। गत वर्ष इनमें से एक भी कोर्स में सीटें फुल नहीं हो सकीं। इसी प्रकार, डीबीएस पीजी कालेज में गढ़वाल विवि से मान्यता प्राप्त एमए इंगलिश और एमएससी बॉटनी सेल्फ फाइनेंस मोड पर संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
एमएससी माइक्रो बायोलॉजी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, बी लिब इंफार्मेशन साइंस तकनीकी विवि से मान्यता पर चल रहे हैं। बायोटेक की 25 सीटों में से गत वर्ष छह सीटें, माइक्रोबायोलॉजी की 25 में से 20, बी लिब की 40 में से आठ ही सीटें भर पाई थी। एमए इंगलिश और एमएससी बॉटनी में भी कई सीटें खाली रह गई थीं।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को जारी शासनादेश के मुताबिक दोनों कालेजों में बीए, बीएससी जैसे कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड में इवनिंग क्लास में संचालित किए जाएंगे। ऐसे में इन पाठ्यक्रमों में छात्रों की भीड़ जुटाना भी एक अहम चुनौती होगी।
कालेज के माहौल के कारण सेल्फ फाइनेंस में छात्र दाखिला लेने से कतराते हैं। कालेज कभी भी बंद करा दिया जाता है। ऐसे में ज्यादा फीस देने वाले छात्र यहां आने से बचते हैं। नए कोर्स संचालित करने में सबसे अहम होगा कि हम फीस पर नियंत्रण रखें, ताकि आम छात्र भी दाखिला ले सकें।
-डा. देवेंद्र भसीन, प्राचार्य, डीएवी कालेज
गत वर्ष हमारे यहां यूटीयू के कोर्स लेट शुरू हुए थे, इसलिए दाखिले कम हुए। गढ़वाल विवि के पाठ्यक्रमों में अपेक्षाकृत अधिक एडमिशन लिए गए। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि नए कोर्स कम से कम फीस में संचालित किए जाएंगे ताकि, हर छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके।
-डा. ओपी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य, डीबीएस कालेज
छात्र करेंगे विरोध
डीएवी कालेज में सेल्फ फाइनेंस मोड पर इवनिंग क्लास चलाने के निर्णय पर छात्रनेताओं ने सख्त ऐतराज जताया है। कालेज में रविवार को आयोजित बैठक में छात्रसंघ अध्यक्ष महेश जगूड़ी ने कहा कि प्रबंधन शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रहा है। निर्णय हुआ कि किसी भी कीमत पर सेल्फ फाइनेंस कोर्स संचालित नहीं होने दिया जाएगा। सोमवार को छात्र कालेज गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मयंक खंडूड़ी, ओमप्रकाश सती, आशीष रावत, राकेश नेगी, जितेंद्र कुमार ‘रिंकू’ आदि मौजूद रहे।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें