फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one thousand teachers absent from copy checking

एक हजार शिक्षक गैरहाजिर, कैसे जंचेंगी कॉपियां

Mon, 14 Apr 2014 03:38 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Apr 2014 03:38 AM IST
विज्ञापन
one thousand teachers absent from copy checking

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए न आने वाले शिक्षकों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन


राजधानी के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर कुल मिलाकर एक हजार से ज्यादा शिक्षकों को चिह्ति किया गया है।

कुछ मूल्यांकन केंद्रों ने अनुपस्थित परीक्षकों का ब्यौरा डीआईओएस कार्यालय को सौंप दिया तो कुछ सोमवार को सौंपने की तैयारी में हैं।

सोमवार को कार्यालय खुलने पर अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों पर कार्रवाई पर निर्णय होगा।

यूपी बोर्ड में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजधानी में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद, राजकीय निशातगंज, बप्पा श्री नारायण वोकेशनल और अमीनाबाद इंटर कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।


इन सेंटर पर करीब 14 लाख, 73 कॉपियां 15 दिनों में जांची जानी हैं।

मूल्यांकन के लिए चार हजार शिक्षकों की तैनाती की गई है लेकिन अभी तकरीबन आधे परीक्षक ड्यूटी से नदारद हैं।

अनुपस्थित शिक्षकों की भारी संख्या को देखते हुए शासन ने डीआईओएस से विशेष रिपोर्ट मांगी थी।

शासन के निर्देश पर डीआईओएस कार्यालय से अनुपस्थित शिक्षकों का ब्यौरा मांगा गया है।

रविवार को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज पर 300, बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज से करीब 200, राजकीय हुसैनाबाद में करीब 300 और राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज और अमीनाबाद इंटर कॉलेज में मिलाकर करीब 300 शिक्षकों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को डीआईओएस कार्यालय खुलने पर सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके बाद सोमवार को ही अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed