{"_id":"9fca32dcfaff6ce1732d68e60cc3e831","slug":"one-thousand-students-get-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एक हजार स्टूडेंट्स को मिलेगी स्कॉलरशिप
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Jan 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग वॉच मैग्जीन की ओर से यह स्कॉलरशिप कक्षा 12वीं (आईएससी बोर्ड) में पढ़ने वाले मैथ्स ग्रुप के स्टूडेंट्स के लिए होगी।
सीआईएससीई ने सभी स्कूलों को पत्र भेजकर अपने यहां से कम से कम पांच बेस्ट स्टूडेंट्स का नॉमिनेशन भेजने के आदेश दिए हैं, ताकि मेधावियों को तैयारी के लिए आर्थिक मदद दी जा सके।
इतना ही नहीं इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्हें एक्सपर्ट गाइड भी करेंगे। सीआईएससीई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वह वेबसाइट http://fellowship.engineeringwatch.in/nomination पर संपर्क करें और तत्काल एंट्री भेजे।
विज्ञापन
फिलहाल, इस स्कीम से स्टूडेंट का काफी फायदा होगा। ऐसे स्टूडेंट जो वर्ष 2014 में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में बैठ रहे हैं, उन्हें इस स्कीम का फायदा मिलेगा। स्कूल अपने यहां से पांच स्टूडेंट्स का नॉमिनेशन वेबसाइट के माध्यम से जल्द से जल्द करें।
विज्ञापन