फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one more chance for choice locking

च्वाइस लॉकिंग के लिए छात्रों को मिला एक और मौका

Sat, 27 Jun 2015 09:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Jun 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
one more chance for choice locking

उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) में 35 हजार रैंक तक के छात्रों को च्वाइस लॉकिंग का एक और मौका दिया गया है। उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय ने च्वाइस लॉकिंग के लिए एक दिन बढ़ाते हुए अंतिम तिथि 27 जून कर दी है। कुल 30 हजार छात्रों को कॉलेजों को लेकर च्वाइस लॉक कर चुके हैं।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश की इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट सीटों पर दाखिले के लिए शुरूआती रैंक के 35 हजार छात्रों में से 30 हजार छात्रों ने ही च्वाइस लॉक की। पांच हजार छात्रों ने किन्हीं कारणों से इसमें भाग नहीं लिया।
विज्ञापन


ऐसे छात्रों को एक और मौका देते हुए च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया को एक दिन बढ़ा दिया है। यूपीएसईई प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि किन्हीं दिक्कतों से जो छात्र च्वाइस लॉक नहीं कर पाए उन्हें देखते हुए यह निर्णय लिया गया। छात्र 27 जून तक च्वाइस लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, च्वाइस लॉकिंग का एक दिन बढ़ाए जाने के चलते 29 को ही छात्रों को कॉलेज आवंटित किए जाने की सूची जारी की जाएगी। जबकि पहले 28 जून को इसे जारी किया जाना था। यूपीएसईई के इस फैसले दूसरे चरण की च्वाइस लॉकिंग पर भी फर्क पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed