{"_id":"59b6e8135af7d2330f18a0a104905b52","slug":"one-form-for-application-in-multiple-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही फॉर्म से कई कॉलेजों में कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एक ही फॉर्म से कई कॉलेजों में कर सकेंगे आवेदन
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Apr 2014 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक स्तरीय मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल कॉलेज सहित 12 कॉलेज संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराएंगे। इसमें खास बात यह होगी कि एक फॉर्म भरकर स्टूडेंट्स कई कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए हर कॉलेज का फॉर्म अलग से भरने की जरूरत नहीं होगी। इससे स्टूडेंट्स के धन और समय की भी बचत होगी। शुक्रवार को नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट की तैयारियों को बैठक हुई।
इसमें महत्वपूर्ण निर्णय यह हुआ कि राजधानी के अलावा गोरखपुर, गोंडा, बस्ती और फैजाबाद में भी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। छह मई से फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
यह वेबसाइट www.npgclko.org पर और कॉलेज काउंटर से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा जून के आखिरी सप्ताह में कराने की तैयारी है।
नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बैठक में शहर के 12 कॉलेज शामिल हुए और सभी ने स्नातक स्तरीय मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने के लिए हरी झंडी दे दी।
डॉ. सिंह ने बताया कि ऐसे कॉलेज जो लुआक्मैट के तहत अपने यहां दाखिले की प्रक्रिया कराना चाहते हैं, वे 18 अप्रैल तक इसमें शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा फॉर्म की कीमत 800 रुपये निर्धारित की गई है। डॉ. सिंह कहते हैं कि राजधानी में आसपास के जिलों के अलावा पूर्वांचल से बड़ी संख्या में स्टूडेंट आते हैं।
यही कारण है कि इस बार गोरखपुर, गोंडा, बस्ती और फैजाबाद जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसका फायदा यह होगा कि स्टूडेंट अपने गृह जनपद में ही परीक्षा देने की सुविधा पा सकेगा। उसे बेवजह भाग-दौड़ नहीं करनी होगी।
इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
बीबीए, बीबीए (मैनेजमेंट साइंस), बीबीए (टूरिज्म), बीसीए, बीकॉम ऑनर्स और बीजेएमसी। डॉ. एसपी सिंह कहते हैं कि लुआक्मैट में फॉर्म भरने से स्टूडेंट्स के पास चॉइस अधिक होगी।
वे न सिर्फ कई कॉलेजों में दाखिला पा सकेंगे बल्कि एक साथ कई कोर्सेज में दाखिले के लिए फॉर्म भी भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम ऐसा निर्धारित किया जाएगा कि एक से अधिक कोर्सेज में आवेदन करने वाले आराम से प्रवेश परीक्षा दे सकें।
इन कॉलेजों में मिलेगा दाखिले का मौका
नेशनल पीजी कॉलेज, मार्डन कॉलेज, रामस्वरूप कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एलबीएस कॉलेज, यूनिटी डिग्री कॉलेज, शेरवुड कॉलेज, एसएमएस कॉलेज, सिटी एकेडमी कॉलेज, श्री नारायण इंस्टीट्यूट, रजत गर्ल्स कॉलेज