{"_id":"4603d412bc680554821ccdaeac9cff05","slug":"one-day-and-two-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन दो एग्जाम, परीक्षार्थी दुविधा में ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एक ही दिन दो एग्जाम, परीक्षार्थी दुविधा में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Feb 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
दो परीक्षाएं एक ही दिन होने से परीक्षार्थियों के बीच दुविधा की स्थिति बन गई है। स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) की ओर से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1267 पदों के लिए मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 16 और 26 फरवरी को ली जा रही है।
विज्ञापन
वहीं सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) भी 16 फरवरी को ली जा रही है। अब विद्यार्थी मांग कर रहे हैं कि किसी एक परीक्षा की तारीख बदली जाए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ निवासी सोनी ने कहा कि उसने सीटेट और एसएससी की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था। उसे दोनों ही परीक्षाओं के एडमिट कार्ड मिल गए हैं। एक परीक्षा सुबह 9.30 बजे से है जबकि दूसरी 10 बजे से। ऐसे में अगर किसी परीक्षा की तारीख नहीं बदली गई तो उसे एक परीक्षा छोड़नी होगी।
विज्ञापन
मोहाली निवासी रोशन कपूर ने कहा कि सीबीएसई ने सीटेट की तारीख अक्तूबर, 2013 में घोषित कर दी थी। एसएससी का विज्ञापन बाद में आया।
एसएससी को 16 फरवरी को परीक्षा नहीं रखनी चाहिए थी। दोनों ही परीक्षाएं हमारे लिए महत्वपूर्ण है।