खेलों के नाम पर स्कूलों से वसूली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में प्रस्तावित खेल प्रतियोगितों की आड़ में कुछ शिक्षक
प्रति स्कूल 200 से 300 रुपये वसूले जा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐसी जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं। परिषदीय स्कूलों की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 और 18 फरवरी को प्रस्तावित है।
किसी प्रकार का बजट जारी नहीं हुआ है। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत कुछ निजी संस्थाओं से आयोजन के लिए सहयोग लिया जा रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक में स्वेच्छा से सहयोग करने की बात कही गई है। कुछ ने इन्कार कर दिया था तो कुछ ने सहमति जताई थी। सहयोग के लिए अधिकतम 200 रुपये की सीमा निर्धारित की गई थी।
मिश्री लाल, अध्यक्ष उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ
इस बीच माल, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज विकासखंड में प्रति विद्यालय 200 से 300 रुपये लिए जा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार राशि का फैसला शिक्षक संगठन का है।
खेल
प्रतियोगिताओं के लिए किसी प्रकार की वसूली का आदेश नहीं हुआ है। शिक्षक
संगठनों ने आपस में सहमति करके सहयोग राशि जमा करने का निर्णय लिया है।
शिक्षा अधिकारियों का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
सर्वदानंद
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी