{"_id":"a4c18d27b0fd2a818187cae2f5979513","slug":"old-students-help-juniors","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबों से लेकर जॉब दिलवाने तक करेंगे मदद ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
किताबों से लेकर जॉब दिलवाने तक करेंगे मदद
अाशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Mon, 11 Nov 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट आर्किटेक्चर कॉलेज में रविवार को दो दिवसीय फर्स्ट एल्यूमनाई मीट का समापन हुआ। एल्यूमनाई एसोसिएशन ‘धरोहर’ ने अपने एल्मामीटर को और मजबूत करने व स्टूडेंट की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
वह यहां पर पढ़ने वाले गरीब स्टूडेंट को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देंगे और लाइब्रेरी के लिए हर साल किताबें भी उपलब्ध करवाएंगे।
एल्यूमनाई एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री अनुपम मित्तल ने बताया कि अब एल्यूमनाई मीट इस कॉलेज का रेग्युलर एनुअल इवेंट होगा।
साथ ही बीते सालों में जो बैच अपना सिल्वर जुबली वर्ष पूरा कर चुके हैं। उनके लिए खास कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि www.gcaalumni.com वेबसाइट पर स्टूडेंट सर्च करके एल्यूमनाई से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
इस बात पर विचार किया जा रहा है कि स्टूडेंट अपना बायोडाटा इस पर अपलोड कर दे और उसे प्लेसमेंट में मदद मिल सके। यहां से पढ़कर निकले एल्यूमनाई देश ही नहीं विदेश में भी उच्च पदों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
वित्तीय व मूलभूत संसाधन की पूर्ति के लिए कॉलेज की मदद की जाएगी। वहीं, आर्किटेक्ट राघव व आर्किटेक्ट अजय रावत ने गर्ल्स हॉस्टल के लिए एक म्यूजिक सिस्टम दिया।
मित्तल के अनुसार, बीती चार अप्रैल 2013 को इस कॉलेज में एल्यूमनाई एसोसिएशन के गठन की घोषणा हुई और उसके बाद अब नवंबर में यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें करीब 300 से अधिक एल्युमनाई ने शिरकत की। अभी तक मेंबरशिप करीब 900 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि एल्यूमनाई फाइनल ईयर के दो टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित करेगी और बेस्ट थीसिस लिखने वाले स्टूडेंट का भी सम्मान करेगी।
इस बार लाइब्रेरी को करीब ढाई लाख रुपये की किताबें दी गई हैं, यहां पर पंद्रह हजार वर्ग फीट के गड्ढे को भरकर मैदान बनाने में 3 लाख रुपये, स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का जीर्णोद्घार करवाने और कैंटीन को ठीक करने के लिए आर्थिक मदद दी है।
अभी तक सात लाख तक की आर्थिक सहायता की जा चुकी है। आगे हम हॉस्टल का जीर्णोद्घार करवाएंगे। एल्यूमनाई एसोसिएशन के प्रेसिडेंट शबाहत ने कहा कि इस दो दिवसीय आयोजन में हम एक परिवार की तरह यहां पर रहे और आगे भी पूरी मदद करते रहेंगे।