{"_id":"46467c831ba13900aa201828101fccd4","slug":"old-question-paper-will-be-helpful-in-aipmt-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIPMT: पुराने प्रश्न-पत्र आसान करेंगे सफलता की राह","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
AIPMT: पुराने प्रश्न-पत्र आसान करेंगे सफलता की राह
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Jan 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी 2016) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए योजनाबद्ध तैयारी सफलता की राह आसान कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक परीक्षा में एक ओर जहां एनसीईआरटी की किताबें कारगर साबित हो सकती हैं, दूसरी ओर गत वर्षों के प्रश्न भी बेहतर स्कोरिंग साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
एक मई 2016 को आयोजित होने जा रही एआईपीएमटी की आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के साथ ही छात्रों के सिर पर बोर्ड परीक्षाओं की तरह एआईपीएमटी का दबाव भी आ रहा है। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय के मुताबिक परीक्षा में कुछ खास टिप्स कर सकते हैं राह आसान।
विज्ञापन
इन टिप्स पर दें ध्यान
छात्रों को एनसीईआरटी किताबों से तैयारी पर फोकस करना चाहिए। एनसीईआरटी बुक्स में दिए गए डायग्राम भी अहम साबित हो सकते हैं।
गत वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो ह्यूमन फिजियोलॉजी, बायोमालिक्यूल्स, बायोटेक्नालाजी टॉपिक्स से काफी संख्या में सवाल पूछे गए हैं। इस लिहाज से किसी भी टॉपिक को कम न आंकें।
विज्ञापन
तैयारी करते वक्त इंफोर्मेशन आधारित टॉपिक्स भी अहम हो सकते हैं। मसलन, अनिमैलिया, मोर्फोलॉजी ऑफ एनिमल्स जैसे इंफोर्मेटिव टॉपिक्स भी परीक्षा में आपको चौंका सकते हैं।
किसी भी टॉपिक को पूरा पढ़ने के बाद उससे जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्नों को जरूर तैयारी में शामिल करें। टॉपिक्स से जुड़े यह प्रश्न न केवल एनसीईआरटी बल्कि दूसरी किताबों से भी लिए जा सकते हैं।
किसी भी प्रश्न को न केवल गंभीरता से पढ़ें बल्कि उसके बारे में सोचने की प्रक्रिया भी अमल में लानी चाहिए। सवाल गलत समझ आने पर निश्चित तौर पर इसका जवाब भी गलत हो सकता है।