डीयू में खूब जमेगा रंग, जब ये तीन पुराने दोस्त बैठेंगे संग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय का कॉमर्स विभाग अपने पूर्व छात्र जो कि वर्तमान में ब्यूरोक्रेट्स, राजनीतिज्ञ और प्रोफेसर या अन्य किसी पद पर हैं, उन्हें एक छत के नीचे लाने जा रहा है।
डीयू का कॉमर्स विभाग रविवार को पहली एमकॉम एल्युमिनी मीट 2015 का आयोजन कर रहा है। इसमें विभाग पुराने छात्रों को बुला रहा है। इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी एमकॉम एल्युमिनी एसोसिएशन भी बनाई है।
पहली एल्युमिनी मीट का उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीक मंत्री डॉ. हर्षवर्धन करेंगे। कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो जेपी शर्मा ने बताया कि मीट में काफी पूर्व छात्र हिस्सा ले रहे हैं जो कि वर्तमान में प्रतिष्ठित पदों पर हैं।
जिनमें दिल्ली सरकार में पूर्व वित्त मंत्री रह चुके जगदीश मुखी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री रहे हारुन युसूफ विधायक हरीशंकर गुप्ता, राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अतिरिक्त सचिव आरके जैन शामिल हैं।
नामी हस्तियां रहेंगी मौजूद
इसके अलावा आईएएस अधिकारी एस मारवाह, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार मेँ अतिरिक्त सचिव केके मित्तल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंस के अध्यक्ष प्रो. जेडी अग्रवाल, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर पीकेजैन, आईआईएम लखनऊ में प्रोफेसर रह चुके और वर्तमान में विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडी के प्रिंसिपल डायरेक्टर प्रो रत्तन शर्मा के नाम प्रमुख हैं।
इस मीट के माध्यम से विभाग के देश और विदेश में काम कर रहे पूर्व छात्रों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक इस एसोसिएशन से पहली बार में ही 600 सदस्य जुड़ चुके।
पूर्व छात्रों को जोड़ने के लिए फेसबुक पर भी एक एकाउंट बनाया है। कार्यक्रम के दौरान कुछ पुराने छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है, जिनमें अलग-अलग सेक्टर से जुड़े लोग शामिल हैं।