{"_id":"ef6e669b22e268c252162c0095b9075d","slug":"october-15-pg-admission-in-dav","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी: 15 तक होंगे पीजी में दाखिले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी: 15 तक होंगे पीजी में दाखिले
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Oct 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि तय कर दी गई है। इसके अलावा सेशनल परीक्षाओं की समयसीमा भी निर्धारित हो गई है।
विज्ञापन
डीएवी प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि विभागाध्यक्षों की बैठक में तय हुआ कि पीजी की बची सीटों पर दाखिले 15 अक्तूबर तक होंगे। पहली सेशनल परीक्षा अक्तूबर अंत और द्वितीय सेशनल परीक्षा नवंबर अंत तक होगी।
विज्ञापन
निस्तारण के लिए समिति का गठन
बताया कि आई कार्ड की समस्याओं के निस्तारण के लिए समिति का गठन किया गया है। चीफ प्राक्टर डा. कौशल कुमार, आटोमेशन प्रभारी डा. एसके सिंह, कार्यालय अधीक्षक वीएस शुक्ला और लेखाकार पवन मलिक की यह समिति बुधवार से काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
महासचिव ने दिया ज्ञापन
आर्यन कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ महासचिव जोगेंद्र रावत के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पानी की टंकियों की सफाई, कक्षाओं के नियमित संचालन, रीडिंग रूम खुलवाने, शौचालयों की सफाई, बिल्डिंग के जीर्णोद्धार, प्रयोगशालाओं की सफाई और आई कार्ड व्यवस्था में सुधार की मांग की।
अमित नेगी, महेंद्र पाल राणा, सतीश मोहन पंत, सौरभ दुसेजा, अजय सिंह, जगवीर असवाल, कपिल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, पट्टू ग्रुप ने एमकॉम परिणाम में देरी और आई कार्ड की समस्या पर विरोध जताया। गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।