फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nursing entrance exam will held again.

विवि ने मानी गलती, दोबारा होगी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा

Tue, 21 Jul 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Jul 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
nursing entrance exam will held again.

उत्तराखंड एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कराई गई नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में बड़ी चूक सामने आने के बाद विवि ने भी गलती मान ली है।

विज्ञापन


विवि ने साफ किया है कि अब एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। विवि ने इसके लिए दो अगस्त की तिथि तय की है। विवि ने एमकेपी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र के केंद्र अधीक्षक और कक्ष निरीक्षकों को इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से आयोजित हुई एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में प्रदेशभर से कुल 67 अभ्यर्थी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में कुल 81 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 131 ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि ने जांच में पाया कि परीक्षा के दिन एमकेपी इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों को गलती से पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग का पेपर बंट गया। सभी अभ्यर्थियों के हक में दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि अब इन दोनों कोर्स की प्रवेश परीक्षा दोबारा 2 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा की सूचना अभ्यर्थियों को एसएमएस, ईमेल से भी भेजी जा रही है।

अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकते हैं। नए परीक्षा केंद्र की जानकारी संबंधित अभ्यर्थियों को ईमेल या एसएमएस से भेजी जाएगी। विवि के इस फैसले से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।

पेपर पर नहीं था कोर्स का नाम
विवि ने एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा दो दिन में आयोजित कराई थी। किसी भी कोर्स के पेपर पर किसी भी परीक्षा का नाम नहीं था।


विवि ने एएनएम के लिए कोड ए, जीएनएम के लिए कोड बी, बीएससी नर्सिंग के लिए कोड सी, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए कोड डी और एमएससी नर्सिंग के लिए कोड ई प्रिंट किया हुआ था। इस कोड की सही जानकारी के अभाव में हो सकता है कि परीक्षा कक्ष में गलत प्रश्न पत्र बंट गए हों।

एएनएम, जीएनएम पर कोई संकट नहीं
एचएनबी मेडिकल विवि ने साफ किया है कि पेपर के गलत आवंटन का असर केवल पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग पर ही पड़ेगा।

एएनएम, जीएनएम या बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा। इसलिए इन कोर्स की प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र चिंतित न हों। उनका परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 25 जुलाई को ही जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed