{"_id":"5059e90624a2c44016b0db6dc5554958","slug":"nursing-entrance-exam-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में, फॉर्म जल्द","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में, फॉर्म जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 May 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ), जीएनएम (जनरल नर्स मिडवाइफ), बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग सीटों पर दाखिले के लिए जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से पहली बार नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विवि यूपीएमटी की तरह इसमें भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अमल में लाएगा।
अंतिम सप्ताह से आवेदन
विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि मई के अंतिम सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है लेकिन पूरा कार्यक्रम 25 मई को कुलपति की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में तय करके जारी किया जाएगा। इसकी प्रवेश परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में दो दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन