{"_id":"2a457bfd4dcadc0bc3d996cfa98f323f","slug":"nursing-counselling-stops","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग काउंसिलिंग में पैरेंट्स का हंगामा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सिंग काउंसिलिंग में पैरेंट्स का हंगामा
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
Updated Wed, 18 Sep 2013 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट नर्सिंग काउंसिल की लापरवाही और प्राइवेट संस्थानों की मनमानी की वजह से 250 नर्सिंग सीटों से महरूम रह जाने की खबर पर जमकर हंगामा हुआ। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद काउंसिलिंग स्थल पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने काउंसिलिंग रुकवा दी।
विज्ञापन
चंदरनगर स्थित नर्सिंग कालेज में मंगलवार को बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्स के लिए सीटों का आवंटन सुबह 11 बजे से शुरू होना था। जैसे ही अभिभावकों को सीटें कम होने की जानकारी मिली तो वह हंगामे पर उतर आए।
विज्ञापन
पढ़ें, खिलाड़ियों की प्रतिभा 'निगल' रहा यह प्लान
विज्ञापन
अभिभावकों का आरोप था कि स्टेट नर्सिंग काउंसिल और प्राइवेट संस्थानों ने मिलीभगत से यह खेल किया है। उन्होंने कहा कि जब प्राइवेट संस्थानों के लिए सीटें नहीं थी तो महज कुछ सरकारी कालेज की सीटों के लिए इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को क्यों बुलाया। काफी देर तक काउंसिलिंग कर रहे कर्मचारी व अधिकारी अभिभावकों को समझाते रहे लेकिन वह नहीं माने। करीब ढ़ाई बजे दोबारा काउंसिलिंग शुरू हो पाई।
पढ़ें, कृपया ध्यान दें, छात्रों के लिए एक जरूरी सूचना
हंगामा करने वालों में रायपुर निवासी विनोद मलेठा, बागेश्वर निवासी दिनेश गिरी, पिथौरागढ़ निवासी जीबी जोशी, हल्द्वानी निवासी पीसी भट्ट, कालाढूंगी निवासी राजकुमार, गरुड़ बागेश्वर निवासी नारायण सिंह, श्रीनगर निवासी पुष्पा वर्मा, पिथौरागढ़ निवासी दीपा चुफाल, हल्द्वानी निवासी अनुराधा बाफिला, तुलसी नेगी, खिर्सू निवासी शिवानी, नई टिहरी निवासी विक्रम नेगी, बागेश्वर निवासी जोगा सिंह, खटीमा निवासी विमल कुमार और चंपावत निवासी गिरीश जोशी सहित भारी संख्या में प्रदेश के अन्य हिस्सों से आए अभिभावक मौजूद रहे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...