फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nursing counseling in utu campus

नर्सिंग काउंसिलिंग आज से, जानिए सीटों की स्थिति

Mon, 15 Sep 2014 04:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Sep 2014 04:46 AM IST
विज्ञापन
nursing counseling in utu campus

प्रदेश में प्रथम चरण की नर्सिंग काउंसिलिंग के बाद बची हुई सरकारी कोटे की 488 सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार से द्वितीय चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी। निजी कॉलेजों में 464 और सरकारी कॉलेजों में 24 सीटें उपलब्ध हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के मुताबिक सीटों की संख्या में बदलाव संभव है।

सुद्धोवाला परिसर में होगी काउंसलिंग

विज्ञापन

काउंसिलिंग सुद्धोवाला स्थित यूटीयू परिसर में संपन्न होगी। पहले दिन एएनएम की रिपोर्टिंग सुबह दस बजे से होगी और सीट अलॉटमेंट मंगलवार को होगा। इसके बाद जीएनएम, फिर बीएससी नर्सिंग और फिर पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग व एमएससी नर्सिंग की काउंसिलिंग एक साथ होगी।

काउंसिलिंग बोर्ड के सदस्य डा. बीएस रावत ने बताया कि उपलब्ध सीटों में अभी बदलाव हो सकता है।

निजी कॉलेजों में मनमानी फीस

विज्ञापन

राज्य में सरकारी नर्सिंग कॉलेजों के लिए तो शुल्क निर्धारित है लेकिन निजी कॉलेजों के लिए अभी तक शुल्क निर्धारण नहीं हो पाया है। प्रथम काउंसिलिंग में सरकारी कोटे की सीटें प्राप्त करने वाले कई अभ्यर्थियों ने निजी कॉलेज में मनमाने शुल्क की वजह से दाखिला नहीं लिया। बताया जा रहा है कि शासन ने हाल ही में शुल्क निर्धारण के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

यह सीटें हैं उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज- एएनएम में 10, जीएनएम में चार, बीएससी नर्सिंग में पांच, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में तीन और एमएससी नर्सिंग में दो।
निजी कॉलेज- एएनएम में 135, जीएनएम में 168, बीएससी नर्सिंग में 132, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में 18 और एमएससी नर्सिंग में 11 सीटें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed