{"_id":"43accbaf4ebf8f151777b9f143759199","slug":"nursery-admissions-today-last-day-of-the-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: आवेदन का आज आखिरी दिन, ये रखें ध्यान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सरी दाखिला: आवेदन का आज आखिरी दिन, ये रखें ध्यान
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के निजी स्कूलों में एक जनवरी से नर्सरी में दाखिले के लिए जारी आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। फॉर्म चाहे ऑफलाइन हो या ऑनलाइन शुक्रवार तक ही जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के लिए भी केंद्रीयकृत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुक्रवार आधी रात को समाप्त हो जाएगी। फॉर्म जमा कराते समय अभिभावकों को समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासकर ऑनलाइन फॉर्म के दौरान जिसके साथ शुल्क जमा कराना है उसके समय को ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
नर्सरी में दाखिले के लिए भागदौड़ कर रहे अभिभावकों के लिए शुक्रवार को अग्निपरीक्षा इसलिए होगी क्योंकि कई स्कूलों में केवल तीन घंटे तक ही फॉर्म जमा होंगे। नर्सरी एडमिशन डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा के मुताबिक यदि किसी कारण से अब तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं तो अंतिम दिन संभल कर आवेदन करना होगा। जल्दबाजी में किए गए आवेदन से फॉर्म के निरस्त होने की स्थिति भी बन सकती है।
विज्ञापन
कई अभिभावकों के साथ ऐसा हो भी चुका है जिन्होंने पहले ऑनलाइन फॉर्म गलत भर दिया और दोबारा फॉर्म भरने की कोशिश की तो फॉर्म स्वीकार ही नहीं हुआ। जहां पूरी तरह से ऑनलाइन फॉर्म हैं वहां तो जमा कराने की दिक्कत नहीं होगी लेकिन जहां फॉर्म के साथ ड्राफ्ट के माध्यम से शुल्क जमा कराना है वहां दिक्कत आ सकती है।
कोशिश करें कि सुबह 11 बजे तक फॉर्म जमा हो जाए। अधिकतर स्कूलों में ऑफलाइन फॉर्म सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक या फिर सुबह 9 से 12 बजे तक की स्वीकार किए जाएंगे।
शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंघला ने बताया कि ईडब्ल्यूएस के अभिभावक शुक्रवार रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उनके मुताबिक अब तक इस वर्ग के आवेदन के तहत लगभग 60 हजार से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं।