{"_id":"89a196fd5efb8a580b869553ada8a40c","slug":"nursery-admission-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिलाः इंतजार कब तक हम करेंगे भला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नर्सरी दाखिलाः इंतजार कब तक हम करेंगे भला
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jan 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी दाखिले की गाइडलाइंस पर छाया कोहरा आज छंट सकता है। निजी स्कूलों की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच फैसला सुनाएगी। अभिभावक कोर्ट के फैसले से राहत की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार की गाइडलाइंस के विरोध में निजी स्कूलों ने डबल बेंच के समक्ष याचिका डाली थी। इस पर 15 जनवरी को सुनवाई होनी थी, मगर कोर्ट ने तब फैसला सुरक्षित रख लिया था। साथ ही सोमवार को दोबारा सुनवाई की तारीख तय की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 8वीं तक के छात्रों को आज मिलेगा ये तोहफा
विज्ञापन
अब अभिभावकों को उम्मीद है कि फैसला आने के बाद मंगलवार से स्कूलों में दाखिला शुरू हो जाएगा। नर्सरी दाखिला पहले 15 जनवरी से शुरू होना था, लेकिन याचिका पड़ने के बाद कोर्ट ने 15 जनवरी से दाखिला शुरू करने पर रोक लगा दी।
इसके बाद शिक्षा निदेशालय ने 16 जनवरी से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था, मगर मामला कोर्ट में होने के कारण दाखिले की तारीख 20 जनवरी तक खिसकानी पड़ी।
यह भी पढ़ें: नर्सरी दाखिला: AAP ने दिया राहत का मरहम
सोमवार को फैसला आने के बाद ही दाखिला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल तय किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय का कहना है कि हम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही आगे की तारीखें तय की जाएंगी।
नर्सरी दाखिले पर वेबसाइट चलाने वाले सुमित वोहरा के मुताबिक अभिभावक निजी स्कूलों और शिक्षा निदेशालय के बीच चल रही खींचतान से परेशान हैं। हर बार दाखिले से पहले मामला कोर्ट में जाने से दिक्कत हो जाती है। दोनों पक्षों को दाखिले की गाइडलाइंस समय से तय कर लेनी चाहिए।