फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nursery Admission: entry level admission of EWS online now

नर्सरी एडमीशन: ईडब्ल्यूएस में एंट्री लेवल दाखिला होगा ऑनलाइन

Fri, 01 Jan 2016 06:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jan 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
Nursery Admission: entry level admission of EWS online now

राजधानी में शुक्रवार से नर्सरी-एंट्री लेवल दाखिले की दौड़ शुरू हो रही है। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह का दाखिला ऑनलाइन करने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदक को एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद वह एक साथ कई स्कूलों का विकल्प भर सकेगा। इसमें अल्पसंख्यक और अनिवार्य शिक्षा कानून के तहत प्रोविजनल सर्टिफिकेट वाले स्कूल शामिल नहीं हैं। इनमें मैन्युअल फॉर्म ही भरे जाएंगे।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि पहली बार ईडब्ल्यूएस और डिसएडवॉन्टेज ग्रुप की दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। सेंट्रलाइज्ड तरीके से दाखिले होंगे। विभाग ने जो सॉफ्टवेयर बनाया है, उसमें आय प्रमाण पत्र व गरीबी के प्रमाण पत्र के साथ 1 से 22 जनवरी के बीच आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर शिक्षा का अधिकार कानून समेत सभी सूचनाएं दी गई हैं।
विज्ञापन


सिसोदिया ने बताया कि कोई व्यक्ति जो अपने बच्चों का दाखिला चाहता है, एक बार ऑनलाइन सूचना डालकर वेबसाइट पर रजिस्टर हो सकता है। भविष्य में बदल भी सकता है। बार-बार रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। लोगों की मदद के लिए एनजीओ की ट्रेनिंग कराई जाएगी। सरकार जागरूकता के लिए प्रचार भी करेगी। एमएलए भी मदद करेंगे, जिससे कोई गड़बड़ी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि सामान्य वर्ग के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस के फॉर्म भी 22 जनवरी तक भरे जाएंगे। ऑनलाइन भरे जाने वाले फॉर्म की पहली सूची 15 फरवरी व दूसरी 29 फरवरी को कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ से निकाली जाएगी। कुल 27 हजार सीटें हैं। इससे अलग-अलग स्कूलों का चक्कर लगाना बंद होगा। एक ही विंडो पर जाकर सभी स्कूलों का विकल्प भर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed