फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nursary- Pre Nursary Admission Schedule in Panchkula Schools

किस स्कूल में कब तक करें आवेदन, यहां देखें

Thu, 04 Dec 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 04 Dec 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
Nursary- Pre Nursary Admission Schedule in Panchkula Schools

शहर के विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी और प्री-नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होते ही हलचल तेज हो गई है। अधिकतर स्कूलों में एक दिसंबर से फॉर्म मिल रहे हैं, जबकि कुछ स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन भरने की भी सुविधा है। सेंट सोल्जर की प्रिंसिपल निर्मल बेदी ने बताया कि स्कूल में 22 दिसंबर से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी और यह सिलसिला सीटें फुल होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-16
एक दिसंबर से आवेदन भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है और 31 दिसंबर तक आवेदन भरे जा सकते हैं। इसमें प्री-नर्सरी के लिए 2.6 से 3.6 वर्ष और नर्सरी के लिए 3.5 से 4.5 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


चमन लाल डीएवी, सेक्टर-11
एक दिसंबर से फार्म मिलने शुरू हो चुके हैं और 15 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्री-नर्सरी के लिए कुल 20 सीटें है और 2.6 से 3 वर्ष की उम्र का बच्चा एडमिशन ले सकता है। नर्सरी के लिए 12 सीटेें हैं और 4 से 4.6 वर्ष का बच्चा एडमिशन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल, सेक्टर-16

22 दिसंबर से आवेदन फार्म मिलेंगे और जब तक सीटें फुल नहीं होती, तब तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। इसमें प्ले-वे के लिए 25 सीटें है और 1.6 वर्ष का बच्चा दाखिला ले सकता है। नर्सरी के लिए 80 सीटें है, जिसके लिए बच्चों की न्यूनतम उम्र 3 वर्ष निर्धारित है।

सतलुज पब्लिक स्कूल,सेक्टर-2
एक दिसंबर से आवेदन फार्म भरने जारी हैं और 31 दिसंबर तक  आवेदन फार्म भरे जा सकेंगे। प्री-नर्सरी के लिए 40 सीटें है और 2.5 वर्ष का बच्चा दाखिला ले सकता है। इसके अलावा नर्सरी में कुल 140 सीटें हैं और 3 साल तक का बच्चा दाखिला ले सकता है।

द ब्रिटिश स्कूल, सेक्टर-8

आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं और 10 दिसंबर तक फार्म भरे जा सकेंगे। प्ले वे में 50 सीटें हैं और डेढ़ साल से ढाई साल आयु वर्ष के बच्चे एडमिशन करवा सकते हैं। नर्सरी में भी 50 सीटें है और ढाई से साढ़े तीन वर्ष का बच्चा दाखिला ले सकता है।


हॉलमार्क पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15

26 दिसंबर से आवेदन फार्म मिलेंगे और जब तक सीटें नहीं भर जाती हैं, तब तक आवेदन फार्म भरे जा सकेंगे। प्री-नर्सरी में 25 सीटें उपलब्ध हैं और 2 साल तक के बच्चे का एडमिशन हो सकता है।

हंसराज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-छह

आवेदन भरे जा चुके हैं। 26 दिसंबर को नर्सरी और प्री-नर्सरी में 25-25 सीटों के लिए लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे।

सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल, सेक्टर-26

15 दिसंबर से आवेदन फार्म भरने शुरू होंगे और सीटें भरने तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। प्री-नर्सरी के लिए 12 से 15 सीटें उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed