{"_id":"0e7ca6c84d0f833fbdf38ed93f68b1c0","slug":"nursary-admission-schedule-of-chandigarh-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होने वाले हैं नर्सरी के दाखिलें, पढ़ें शेड्यूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शुरू होने वाले हैं नर्सरी के दाखिलें, पढ़ें शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चडीगढ़
Updated Wed, 19 Nov 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्राइवेट, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में 2015-16 सत्र के लिए एंट्री लेवल पर दाखिला कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत ही होगा। पिछले 4 सालों से सभी स्कूल कॉमन एडमिशन शेड्यूल को फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल कुछ प्राइवेट स्कूलों द्वारा विभाग की अनुमति के बिना ही दाखिला प्रक्रिया शुरू करने पर विवाद शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, नर्सरी और केजी (एंट्री) लेवल पर कॉमन एडमिशन शेड्यूल लागू होगा।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने इस संबंध में अनुमति के लिए आला अधिकारियों को चिट्ठी भेज दी है। इस संबंध में अगले हफ्ते भर तक मीटिंग होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी अंतिम फैसला प्राइवेट और कान्वेंट स्कूल प्रबंधकों की सहमति के बाद ही लेगा।
विज्ञापन
विवेक स्कूल में फार्म मिलने शुरू
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल ने नर्सरी दाखिले के लिए 17 नवंबर से प्रॉस्पेक्टस देने शुरू कर दिए हैं। 26 नवंबर तक सुबह 9.30 से दोपहर 3 बजे तक आवेदन फार्म मिलेंगे।
28 नवंबर दोपहर 3 बजे तक आवेदन फार्म जमा होंगे। विवेक स्कूल में 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2012 के बीच जन्मे बच्चों को नर्सरी में दाखिला मिलेगा।
उधर, सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल ने भी दाखिले संबंधी नोटिस जारी कर दिया है। इस साल सेंट कबीर में एंट्री लेवल पर नर्सरी में दाखिले दिया जाएगा।
गौरतलब है कि सेंट कबीर स्कूल ने 2014 में प्री-नर्सरी क्लास को बंद कर 11वीं कॉमर्स संकाय शुरू कर दिया है। सेक्टर-48 स्थित बैनयन ट्री ने भी प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी में दाखिले के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
4 कान्वेंट स्कूलों में 700 सीटों पर दाखिला
चार प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन, सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल में एंट्री लेवल पर दाखिले कॉमन एडशिन शेड्यूल के तहत ही होगा। सेंट जोन की प्रिंसिपल कविता दास ने कहा किचारों कान्वेंट स्कूल कॉमन शेड्यूल को फॉलो करेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शिक्षा विभाग अगर दाखिले को लेकर कोई निर्देश जारी करेगा तो उसे फोलो किया जाएगा।
कान्वेंट स्कूलों में सीटों का ब्योरा
स्कूल---------क्लास---------सीटें
सेंट जोन-------यूकेजी-------140
सेक्रेट हार्ट-----एलकेजी------180
कार्मल कान्वेंट--एलकेजी-----120
सेंट ऐंस-------एलकेजी------230
प्राइवेट स्कूलों में दाखिले का नोटिस
-सेक्टर-33 भवन विद्यालय अगले हफ्ते तक शेड्यूल जारी कर सकता है।
-सेक्टर-26 सेंट कबीर स्कूल 30 दिसंबर को नोटिस जारी करेगा।
-सेक्टर-26 स्ट्रॉबेरी फिल्ड हाई स्कूल दिसंबर अंत में एडमिशन नोटिस जारी करेगा।
नामी स्कूलों में सीटों की जानकारी
स्कूल-------------क्लास--------सीट
भवन विद्यालय------नर्सरी--------100
डीपीएस------------नर्सरी--------150
विवेक हाई स्कूल-----नर्सरी--------95
गुरुकुल ग्लोबलमनीमाजरा----प्री नर्सरी---75
स्ट्रॉबेरी फील्ड--------केजी--------160
अंकुर (पीयू)--------नर्सरी-------150
डीएवी-15---------प्री नर्सरी------25
स्कूल शिक्षा विभाग के कॉमन एडमिशन शेड्यूल को फॉलो करने के पक्ष में है। अगले हफ्ते तक शिक्षा विभाग के आदेशों का इंतजार करेंगे। इस संबंध में मंगलवार को ही जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) दफ्तर में बात हुई है।
तरुणा वशिष्ट, प्रिंसिपल भवन विद्यालय-33 (जूनियर विंग)