{"_id":"0b1d560f5d59277ab5135a031f8f4ed8","slug":"ntt-jbt-teacher-recruitment-result-announced-see-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTT-JBT शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
NTT-JBT शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Apr 2015 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने नर्सरी टीचर्स (एनटीटी) और जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) शिक्षक भर्ती के लिए जनवरी और फरवरी में आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया के लिए हफ्ते भर में मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक नए शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिए जाएंगे।
शिक्षा विभाग ने एनटीटी के 103 और जेबीटी के 489 पदों के लिए 31 जनवरी और 1 फरवरी को को लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
एनटीटी लिखित परीक्षा में करीब 2300 और जेबीटी परीक्षा में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे। डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार ने कहा कि मार्क्स लिस्ट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर भर्ती प्रकिया को पूरा कर लिया जाएगा। डीपीआई के अनुसार, टीजीटी के 548 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी हफ्ते भर में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करीब पांच साल बाद शिक्षा विभाग में स्थायी शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। 2009 में शिक्षक भर्ती घोटाला से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग इस बार सिर्फ लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर शिक्षकों का चयन करेगा।
इंटरव्यू प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। रिजल्ट के लिए वेबसाइट Recruitment-portal.in पर संपर्क किया जा सकता है।