NTT-JBT के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी स्कूलों में एनटीटी और जेबीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम स्टेज पर है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने एनटीटी-जेबीटी मेरिट लिस्ट के बाद अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 16 और 17 अप्रैल को सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में अभ्यार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है।
विभाग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पूरा शेड्यूल भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विभाग ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए स्पोर्ट्स कोटे को छोड़ अन्य सभी कैटेगरी की लिस्ट जारी कर दी है। स्पोर्ट्स कोटे की मेरिट लिस्ट जारी न होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। जेबीटी में 21 और एनटीटी में 5 पद स्पोर्ट्स कोटे से भरे जाने हैं।
अभ्यार्थियों ने सीडैक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने मना कर दिया। उधर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार स्पोर्ट्स कोटे की मेरिट को लेकर कुछ असमंजस बना हुआ है। वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी करने में हफ्ते भर का समय लग सकता है।
टीजीटी का रिजल्ट इसी हफ्ते
शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने बताया कि टीजीटी लिखित परीक्षा का रिजल्ट दो-तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा। सिंह ने बताया कि मई मध्य तक सभी नए 1150 शिक्षकों की ज्वाइनिंग पूरी कर ली जाएगी।
जबकि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभी मेरिट लिस्ट जारी होने में हफ्ते भर का समय लग सकता है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है।
वेरिफिकेशन के लिए जरूरी हिदायतें
- अभ्यर्थी समय पर वेरिफिकेशन सेंटर पर पहुंचे
- ऑनलाइन भरी गई एप्लीकेशन पर फोटोग्राफ लगाकर लाऐं
- सभी डॉक्यूमेंट पर रोल नंबर, रेजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करें
- रिजर्व कैटेगरी का सर्टिफिकेट साथ लेकर आएं
- उम्र में छूट का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं
- फीस जमा का प्रूफ साथ लेकर आएं
- अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन सहित सभी जरूरी प्रमाण पत्र की मूल और फोटोकॉपी साथ लेकर आएं
- आवेदन फार्म के साथ लगाए गए सभी डॉक्यूमेंट्स की सीरियल नंबर अंकित करें