{"_id":"97a3b39f2065cb3ebc83a1d20b937d69","slug":"nsui-starts-hunger-strike-at-sanjauli-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज ने नहीं मानी मागें, 'गांधीगिरी' पर उतरे छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉलेज ने नहीं मानी मागें, 'गांधीगिरी' पर उतरे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Jul 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली कॉलेज में छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई के छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन को बार-बार छात्रों की समस्याओं को लेकर अवगत करवाया गया है, बावजूद इसके छात्रों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रहीं।
विज्ञापन
मजबूरन एनएसयूआई ने छात्र हित के लिए भूख हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। परिसर महासचिव अजय मिस्टा ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों को टूटे हुए बैंचों पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील माने जाने वाले संजौली कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब हैं। शौचालयों की नियमित सफाई तक नहीं हो रही और पीने के लिए साफ पानी तक का बंदोबस्त नहीं है। बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार से विनेश बंटा, अजय मिस्टा, सुशांत, रोहित, राजन और निहाल चौहान अनशन पर बैठ गए हैं।
ये हैं मुख्य मांगें
बैंचों का बंदोबस्त, सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत, शौचालयों की सफाई, शुद्ध पीने के पानी का बंदोबस्त, गर्ल्ज हॉस्टल का निर्माण, मार्कशीट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उल्लेख, बीसीए ब्लॉक का जीर्णोद्धार।
एबीवीपी भी धरने पर बैठी
वहीं, एबीवीपी ने भी मांगों को लेकर फागली कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी के शिमला विभाग संगठन मंत्री अतुल शर्मा ने बताया कि कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा है।