फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NSUI protest in una college.

प्रिसिंपल को कमरे में किया बंद, कॉलेज गेट पर ताला

Wed, 17 Sep 2014 06:39 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
NSUI protest in una college.

दौलतपुर चौक महाविद्यालय का सरकारीकरण किए जाने की मांग पर बुधवार को विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महाविद्यालय प्राचार्य को कमरे में बंद कर दिया। कॉलेज गेट पर भी ताला जड़ दिया। कक्षाओं का पूरी तरह से बहिष्कार कर जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि महाविद्यालय का पूर्ण रूप से सरकारीकरण किया जाए। इसके लिए उन्होंने कॉलेज, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार होश में आओ के नारे लगाए। स्थिति को बिगड़ती देख जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

एसडीएम और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे

NSUI protest in una college.

एसडीएम चिरंजी लाल और डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ महाविद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने उन्हें कॉलेज में दाखिल नहीं होने दिया। आधा घंटा गेट पर खड़े रहे, उसके बाद ही अंदर जा सके। सुबह 10 बजे से दो बजे तक जबरदस्त नारेबाजी की गई। 

पढ़ाई पूर्ण रूप से ठप रही। इस मौके पर पंकज सांगरा, संदीप कुमार, ऋषभ कहोल, राखी, गौरव राणा, अजयगन फरिश्ता, राहुल, सतीश, पंकज, अनु, ममता, साक्षी, नेहा, करुण, सुरभि एवं राखी उपस्थित थे। वहीं पूर्व केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष सन्नी कुमार एवं अविनाश कुमार ने बुधवार को भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी।

डीसी को छात्रों ने दी चेतावनी

NSUI protest in una college.

पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सन्नी कुमार की बुधवार लगभग 10 बजे तबीयत खराब हो गई। कॉलेज प्रशासन ने 108 एंबुलेंस एवं स्थानीय अस्पताल से डाक्टर को बुलाया। सन्नी एवं अविनाश ने शुगर एवं बीपी कम होने पर भी भूख हड़ताल तोड़ने से मना कर दिया। उधर एनएसयूआई के कैंपस अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि जब तक कॉलेज के संपूर्ण सरकारीकरण की अधिसूचना जारी नहीं होती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष सुमित सिंह एवं एनएसयूआई के इकाई अध्यक्ष गौरव शर्मा ने सैकड़ों छात्र-छात्राआें के सामने एसडीएम चिरंजीलाल एवं डीएसपी जितेंद्र चौधरी के माध्यम से डीसी ऊना को चेतावनी दी है कि वीरवार सुबह 11 बजे तक डीसी उनकी मांगें सुनने कॉलेज कैंपस में न पहुंचे तो छात्र शक्ति चक्का जाम करेगी। इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed