फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nsui protest at sanjauli college.

विकास फंड पर भड़के छात्र, कॉलेज के बाहर प्रदर्शन

Tue, 25 Nov 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 25 Nov 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
nsui protest at sanjauli college.

एचपी यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से छात्रों पर थोपे डेवलपमेंट फंड के खिलाफ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब साढ़े दस बजे कॉलेज के छात्र इकट्ठा हुए और विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


एनएसयूआई के परिसर अध्यक्ष विनेश बंटा ने बताया कि विवि छात्रों पर फीस का बोझ बढ़ता जा रहा है। डेवलपमेंट फंड के नाम पर 500, पीटीए फंड के नाम पर 300 और सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण छात्रों से 200 रुपये की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता राजन मेहता ने बताया कि छात्र विरोधी नीतियों के विरोध में कॉलेज का फीस काउंटर बंद किया है। उन्होंने बताया कि यदि विश्वविद्यालय प्रबंधन इस वसूली को वापस नहीं लेता तो एनएसयूआई के बैनर तले प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कहा कि फीस में पहले ही भारी भरकम बढ़ोतरी का जा चुकी है। अब फंड के नाम पर यह वसूली छात्र सहन नहीं करेंगे। इस मौके पर प्रेम, योगेश, अजय शर्मा, विनोद शर्मा, परीक्षित शर्मा, प्रशांत, सौरभ, हिमानी, विशा चौहान, पूजा नेगी, तान्विक चंदेल, विवेक राजटा, शुभम, मुकेश मोक्टा और आयूप मोक्टा सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed