फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nsui protest at rkmv.

सीबीआई रेड पर भड़की एनएसयूआई ने किया हंगामा

Tue, 29 Sep 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 29 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
nsui protest at rkmv.

सीएम आवास पर सीबीआई रेड से भड़की एनएसयूआई ने आरकेएमवी में हंगामा किया और छात्राओं को कॉलेज आने से रोक दिया। जिला महासचिव उज्जवल ठाकुर की अध्यक्षता में छात्राओं ने गेट के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन में छात्राओं ने केंद्र सरकार और सीबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की गंदी राजनीति भाजपा और केंद्र सरकार कर रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस घिनौनी हरकत से जनता पर जो नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। आरकेएमवी एनएसयूआई इकाई इस हरकत का कड़ा विरोध करती है। आरकेएमवी कैंपस अध्यक्ष सृष्टि ने कहा कि अगर सीबीआई से रेड करवानी है तो भाजपा के भ्रष्ट लोगों पर करवाए जिन्होंने करोड़ों रुपये के घोटाले किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और गंदी साजिशों को बंद नहीं किया तो आने वाले समय में एनएसयूआई और उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में आरकेमएमवी उपाध्यक्ष निशा ठाकुर, प्रिया काल्टा, रिपंल, प्रिया चौहान, मिनी, रेशमा, वर्षा, महिमा, अनीता, पूजा, मोनू, उमा, मोनिका, कीर्ति और प्रिया हरसेटा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed