{"_id":"dc4589d83e287142b6be309a59276fea","slug":"nsui-leaders-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी आफिस के बाहर भड़के एनएसयूआई छात्र नेता","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
वीसी आफिस के बाहर भड़के एनएसयूआई छात्र नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Jun 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू कैंपस से बड़ी खबर आ रही है। यहां एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने एकजुट होकर वीसी आफिस के बाहर नारेबाजी कर दी है।
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने सेक्टर 25 स्थित साउथ कैंपस हाल में गेट नंबर 3 से यूआईटी की ओर जाने वाली सड़क की खस्ताहालत को लेकर नारेबाजी की।
छात्र नेता मनोज लुबाना के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दो साल से सड़क टूटी पड़ी है, इस संबंध में कई बार अधिकारियों को बताया गया, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। अब तो पिछले दो-तीन से सीवरेज ब्लॉकेज और पीने के पानी की समस्या भी पेश आ रही है।
मामले को लेकर पीयू अधिकारियों और छात्र नेताओं में कहासुनी भी हुई। बाद में पीयू अधिकारियों ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में मीटिंग बुलाकर मामले को रखा जाएगा। सीवरेज और पानी की समस्या के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन