फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI issued by the Student Manifesto

चुनावों की तैयारी शुरू, एनएसयूआई का मैनिफेस्टो जारी

Sat, 14 Dec 2013 10:43 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Dec 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
NSUI issued by the Student Manifesto
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने स्टूडेंट मैनिफेस्टो जारी किया। इसमें छात्रों से किए गए वादों को कांग्रेस की ओर से वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए घोषित होने वाले मैनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीयू में स्टूडेंट्स सेंटर में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और एनएसयूआई, चंडीगढ़ के इंचार्ज अजय छिकारा, राष्ट्रीय सचिव जसविंदर सिंह, एनएसयूआई के चेयरमैन भूपिंदर सिंह बाठ और पीयू के छात्र कौंसिल के अध्यक्ष चंदन राणा ने अन्य छात्र नेताओं के साथ इसे जारी किया।
विज्ञापन


इस दौरान यह घोषणा की गई कि एनएसयूआई की ओर से चंडीगढ़ में मेंबरशिप ड्राइव शुरू की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 23 दिसंबर है।

इसके बाद एनएसयूआई की स्टेट यूनिट के चुनाव होंगे, जिसे चंडीगढ़ के कालेज में पढ़ने वाला या पीयू का कोई भी छात्र लड़ सकता है।

चंदन राणा ने कहा कि एनएसयूआई पहला ऐसा छात्र संगठन है जो कि शिक्षा के सुधार के प्रति काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed