फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NSE teaches CBSE teachers

टीचरों को स्टॉक एक्सचेंज के गुर सिखाएगा NSE

Mon, 10 Feb 2014 03:29 PM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Feb 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
NSE teaches CBSE teachers
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड वोकेशनल कोर्स फाइनेंशल मार्केट मैनेजमेंट के जरिए बाजार में कुशल पेशेवरों की जरूरत को पूरा करने में लग गया है। कोर्स को बाजार की मांग के अनुरूप अपडेट किया गया है। अब शिक्षकों को इसके मुताबिक ही प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


शिक्षकों के ट्रेनिंग के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) सीबीएसई की मदद करेगा। इसका लाभ शैक्षणिक सत्र 2014-15 के तहत 11वीं में पहुंचने वाले छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन


वित्तीय बाजार प्रबंधन (फाइनेंशल मार्केट मैनेजमेंट) में बढ़ती कुशल पेशेवरों की जरूरत को समझते हुए सीबीएसई इसके पाठ्यक्रम में पहले ही संशोधन कर चुका है। अब इसके लिए शिक्षकों को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 11वीं साइंस लेना है, तो पास करनी होगी ये परीक्षा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से आगामी 17 फरवरी से शिक्षकों के लिए एक ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है। सीबीएसई के वोकेशनल प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. बिसवजीत साहा के मुताबिक, इस कोर्स की जरूरत के बारे में जागरूक करने और शिक्षण की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से यह ट्रेनिंग कराई जा रही है।

शिक्षकों की इस ट्रेनिंग का लाभ अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र से छात्रों को मिलने लगेगा। मालूम हो कि इससे पहले वर्ष 2012 में एनएसई की ओर से तैयार किए गए एक खास तरह के मॉक ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर लर्न टू ट्रेड (एनएसई एनएलटी) के लिए भी शिक्षकों को ट्रेंड किया गया था।


यह भी पढ़ें: लेट में आएंगे 10वीं के रिजल्ट, पर क्यों?

सीबीएसई ने वर्ष 2007 में 11वीं व 12वीं में वैकल्पिक विषय के रूप में भी इस कोर्स को शुरू किया था। इसमें सीबीएसई और एनएसई की ओर से संयुक्त प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

पाठ्यक्रम को किया जा चुका है रिव्यू
वोकेशलन का दर्जा मिला होने के कारण इसे विवि कोर्स का चयन करने में मान्यता नहीं दे रहे थे, जिसके बाद इसमें पढ़ाए जाने वाले एकाउंटिंग और बिजनेस को एक कर एकाउंटेंसी कर दिया गया। क्योंकि एकाउंटेंसी इलेक्टिव विषय है और इसे विवि दाखिले के लिए मान्यता भी देते हैं। एफएमम में एकाउटिंग और बिजनेस का पाठ्यक्रम एकाउंटेंसी से काफी मिलता जुलता है लिहाजा दो विषयों को पढ़ाने की आवश्यकता नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed