{"_id":"37b40ebe6f6370a89ad51dcd7e493501","slug":"now-the-movement-for-the-restoration-of-sca","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीए की बहाली के लिए अब होगा आंदोलन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एससीए की बहाली के लिए अब होगा आंदोलन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 11 May 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की भंग की गई एससीए के पदाधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों ने एससीए भंग करने के तानाशाही फैसले के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
शनिवार को विभागीय प्रतिनिधियों और पूर्व एससीए पदाधिकारियों की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। एससीए के पूर्व सचिव पीयुष सेवल और सह सचिव मोनिका ने बताया कि इस फैसले के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे एससीए के बहाल होने तक जारी रखा जाएगा। कुलपति, डीएस और कुलसचिव के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। पीयुष ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट के आदेशों पर गठित लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक ही एससीए चुनी जाती है।
विज्ञापन
बिना ठोस कारण भंग करने का लगा आरोप
आरोप लगाया कि कुलपति और डीएस ने जानबूझ कर एससीए को बिना किसी ठोस कारण के भंग करने का कार्य किया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से कुलपति और डीएस को पद से तुरंत हटाए जाने की मांग की।
सेवल ने चेताया कि यदि इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो एससीए पदाधिकारी मिलकर धरने प्रदर्शन, नुक्कड़ और पर्चे बांटेंगे।